Textiles Committee ( Government of India, Ministry of Textiles)
Published on Textiles Committee ( Government of India, Ministry of Textiles) (http://164.100.65.79)

मुख्य पृष्ठ > विविध प्रकार की स्टेसशनरी सामग्री खरीदने संबंधी

विविध प्रकार की स्टेसशनरी सामग्री खरीदने संबंधी

सं 57/48/2011 – प्रशा                                                       दिनांक 28/02/2017

           वस्त्र समिति जो वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के नियंत्रणाधीन सरकारी संगठन है, स्टेशनरी वस्तुओं की आपूर्ति के लिए बंद लिफाफे में दरपत्र आमंत्रित करती है। अपेक्षित वस्तुओं की सूची फारमेट के साथ निम्मप्रकार शर्तो पर इसके साथ संलग्‍न है –

1 दरपत्र बंद लिफाफे में अधोहस्‍ताक्षरी के नाम से दिनांक 15 मार्च, 2017 दोपहर 3.00 बजे तक इस कार्यालय को  पहुँच जाने चाहिए। प्रात दरपत्र उसी दिन शाम 5.00 बजे खरीद समिति द्वारा खोले जाएंगे। इच्छुक पार्टी इस समय उपस्थित रह सकती है।

2 प्रत्येक वस्तु की दर उसके कर सहित दर्शानी है। अपेक्षित वस्तुओं की सूची फारमेट के साथ इसके साथ संलग्‍न है।

3 दर्शायी दरें सूची में दिए विशिष्ट ब्रॅण्ड और निर्देशन की पूर्ति के‍ लिए होंगी और खरीद आदेश की तारीख से छह माह की अवधि के लिए वैध होंगी।

4 किसी या सभी दरपत्र बिना कोई कारण बताएं स्वीकार या अस्वीकार करने का अधिकार वस्त्र समिति को होगा।

5 सामग्री हमारे विनिर्देशन के अनुसार अच्‍छी स्थिति में प्राप्त होने के बाद स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया, वर्ली (नॉर्थ) मुंबई – 400 018 के नाम से क्रॉस्‍ड चेक द्वारा भुगतान किया जाएगा।

6 दरपत्र के साथ प्रत्येक वस्तु का नमूना प्रस्तुत करना अनिवार्य है। पार्टियों द्वारा भेजे गए प्रत्येक वस्तु के नमूने की गुणवत्‍ता के लिए तुलना की जाएगी। पार्टियों द्वारा भेजे गए नमूनों को चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद लौटाया जाएगा। बिना नमूने के दरपत्र पर विचार नहीं किया जाएगा।

7 हर वस्तु के लिए जो पार्टी न्यूनतम दर देगी उस पार्टी का चयन होगा।

8 स्टेशनरी वस्तुओं की सुपुर्दगी उपर्युक्‍त पते पर मुफ्त में की जाएगी।

9 दरपत्र के लिफाफे के ऊपर निम्मप्रकार लिखा जाएगा।

 “स्टेशनरी के लिए संदर्भ सं.57/48/2011-प्रशा”

भवदीय,

(गणेश बांगर)

सहायक निदेशक (इपीक्‍यूए/प्रशा-गृदे)

संलग्‍न – स्टेशनरी वस्‍तुओं की सूची [PDF]373.4 KB

show in what's new: 
What's New Block
  • प्रतिक्रिया
  • साइटमैप
  • हमसे संपर्क करें
  • अभिगम्‍यता वक्‍तव्‍य
  • संग्रह
  • ईमेल जांचें
  • कॉपीराइट नीति
  • गोपनीयता नीति
  • नियम और शर्तें
  • वेबसाइट आँकड़े
  • मदद
  • हाइपरलिंकिंग नीति

Source URL: http://164.100.65.79/hi/node/62762